❖ सुविचार :- “अपने ज्ञान को साझा करना, यह एक तरह से अमरत्व को प्राप्त करने जैसा है”- दलाई लामा

Wednesday 8 July 2020

Book Review- कलाम सर के सक्सेस पाठ

पुस्तक समीक्षा-कलाम सर के सक्सेस पाठ
















दिनांक :- 8/07/2020  
दिवस   :-  बुधवार
पुस्तक का नाम:  कलाम सर के सक्सेस पाठ
क्रम संख्या    परिग्रहण संख्या:  PF/4431.
ISBN: 978-93-5186-582-7.
लेखक:   श्रीमति सुरेखा भार्गव
प्रकाशक:   प्रभात प्रकाशन, दिल्ली
कीमत:   रू. 200/=
भौतिक विवरण :
            पृष्ठ गुण्वत्ता : अच्छी
            छपाई:  अच्छी
            ज़िल्द्साजी:   अच्छी
विषय वस्तु:
          इस पुस्तक में डॉए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की शिक्षाओं व प्राथनाओं का हिंदी में अनुवाद है जिनका अनुवाद श्रीमति सुरेखा भार्गव द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में डॉए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी की कविताओं को पाँच युगों में बाँटा गया है :
स्वप्न‌‌‌युग-कविताएँ 1 से 16 
कर्म-युगकविताएँ 17 से 43
धैर्ययुग-  कविताएँ 44 से 53
जीवनयुग- कविताएँ 54  से 74
एवम  प्राप्तियुग- कविताएँ 75  से 84
इसके अलावा  “ शपथ”, 
            तू भी   कमाल   कह्लाएगा,
            एक पितामाह ऐसे भी 
       इस पुस्तक में कलाम जी की, सफलता से संबंधित 90 से ज्यादा सूक्तियों का, हिंदी एवम अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में संकलन होना, इसमें चार चाँद लगा देता है , जो कलाम जी के चित्रों के साथ दी गईं हैं ।
लेखक के संबंध में: 
            श्रीमति सुरेखा भार्गव एक गृहिणी के साथ साथ एक सफल महिला उदयमी  एवम मैनेजमेंट गुरु के रूप में जानी जाती हैं। उनकी कार्यशाला  एवम वेब्-साईट इस प्रकार है  
 कार्यशाला – Mind Minding Workshop.
 वेब्-साईट – www.surekhabhargava.com
पढ़ी गई पुस्तक के सम्बंध में मेरी राय :
          यह पुस्तक मुझे बहुत अच्छी लगी । यह पुस्तक बड़ी ही प्रेरणादायक एवम खुद को आत्मविश्वास  से भरने में  बड़ी सहायक है । मैं इसे अपने व्यक्तिगत संग्रह में रखना चाहूँगा और बार बार पढ़ना चाहूँगा। और चाहूँगा कि हर व्यक्ति इसे कम से कम एक बार जरुर पढ़े ।


पुस्तकालयाध्यक्ष  के हस्ताक्षर:     

No comments:

Post a Comment